Connect with us

देहरादून में यहां लगेगी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की 12 फीट ऊंची मूर्ति…

उत्तराखंड

देहरादून में यहां लगेगी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की 12 फीट ऊंची मूर्ति…


Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जल्द ही सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक बनने वाला है। ये स्मारक दून के कनक चौक पर स्मारक बनाया जायेगा। स्मारक में 12 फीट लंबी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मूर्ति भी लगेगी। जिसके लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

मीलि जानकारी के अनुसार सैनिक कल्याण मंत्री ने देश के प्रथम सीडीएस शहीद जनरल बिपिन रावत की स्मृति में बनने वाले स्मारक के लिए भूमि की उलब्धता देखी। उन्होंने शुक्रवार को सीडीएस रावत की स्मृति में निर्मित होने वाले स्मारक की भूमि के चयन के लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर स्थान का चयन किया है।

बताया जा रहा है कि 16 मार्च को सीडीएस की जयंती के दिन इस स्मारक का लोकार्पण किया जाएगा सैनिक कल्याण मंत्री ने स्मारक के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सुनियोजित तरीके से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

इस मौके पर मौजूद अधिकारियों को  मंत्री ने कहा बिपिन रावत उत्तराखंड के साथ-साथ राष्ट्र के गौरव थे। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। सैनिक बहुल प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड के प्रत्येक युवा के लिए जनरल रावत एक प्रेरणास्रोत हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top