Connect with us

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जल्द होगी 1377 नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती…

उत्तराखंड

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जल्द होगी 1377 नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती…


उत्तराखंड में जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने वाली है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जल्द 1377 नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती होने वाली है। जिसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने वर्षवार श्रेष्ठता सूची जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेज दिए हैं। नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र पर 10 बेटियों की पढ़ाई को मिला नया जीवन…

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय बाद 1377 नए नर्सिंग अधिकारी मिलनेवाले हैं। बताया जा रहा है कि इनकी प्रथम तैनाती पर्वतीय जनपदों के सरकारी चिकित्सालयों में की जाएगी। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के उपरांत अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेजों की जांच कर वर्षवार श्रेष्ठता सूची तैयार की गई।

यह भी पढ़ें 👉  साड़ी गौरव मैराथन का आयोजन, महिलाओं ने परंपरा और फिटनेस का दिया संदेश…

बताया जा रहा है कि विभाग में कुल रिक्त पदों के सापेक्ष 1461 महिला व पुरुष नर्सिंग अधिकारियों को श्रेष्ठता सूची में चयनित किया गया। इनमें 1377 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न श्रेणी के अंतर्गत किया गया है, जबकि विभिन्न श्रेणी के 103 पदों पर अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण इन पदों को भविष्य के लिए अग्रसारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

इस भर्ती के तहत नर्सिंग अधिकारी महिला (डिप्लोमाधारक) की संख्या 748, नर्सिंग अधिकारी महिला (डिग्रीधारक) 370, नर्सिंग अधिकारी पुरुष (डिप्लोमाधारक) 163 और नर्सिंग अधिकारी पुरुष (डिग्रीधारक) वर्ग में 96 का चयन किया गया है। वहीं वर्षवार श्रेष्ठता सूची में स्थान पाने वाले 84 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम उच्च न्यायालय में विचाराधीन रिट याचिकाओं के क्रम में रोक दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top