Connect with us

उत्तराखंड में तीन अलग-अलग हादसों में 15 लोग घायल, कई की हालत नाजुक…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में तीन अलग-अलग हादसों में 15 लोग घायल, कई की हालत नाजुक…


देहरादूनः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को दिन हादसों का दिन साबित हुआ है। कहीं वाहन खाई में जा गिरा तो कहीं तेज रफ्तार ने कई जिंदगियों को मौत के मुंह में पहुंचा दिया। मसूरी, चमोली और हरिद्वार में हुए अलग-अलग हादसों में 15 लोग गंभीर घायल हो गए है। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं मामले में कार्रवाई की जा रही है।

कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त

पहला मामला चमोली से है। यहां कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक गैरसैंण से अपने घर ग्वालदम लौट रहा था। इसी दौरान नोली गांव के समीप अचानक कार सड़क पर पलट गई। इस हादसे में आलम सिंह निवासी ग्वालदम घायल हो गया। पुलिस ने 108 की मदद से उसे उप चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

दो वाहनों की जबरदस्त भिडंत, 12 घायल

दूसरा मामला हरिद्वार रुड़की से है। यहांं गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह भगवानपुर मार्ग स्थित पुहाना गांव के पास महिंद्रा पिकअप और डीसीएम ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें करौंदी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये पंजाब के सभी लोग रविवार को पंजाब के पटियाला के पातड़ा गांव से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  The Hike - Free

मसूरी में खाई में गिरी कार

वहीं तीसरा मामला मसूरी से है। यहां मॉर्डन स्कूल के पास एक कार (MP 04 CV 2852) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मसूरी कंपनी गार्डन से डंसर्विक कोर्ट की ओर जा रही कार चढ़ाई पर ब्रेक ना लगने के कारण अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। घायलों की पहचान आशीष कुमार (34) निवासी ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी, छतरपुर, मध्य प्रदेश और रवीना सोलंकी (32) निवासी पालम कॉलोनी, साउथ वेस्ट दिल्ली के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Der Seewolf : Download PDF

उत्तराखंड में तीन अलग-अलग हादसों में 15 लोग घायल, कई की हालत नाजुक…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top