Connect with us

सीएम धामी ने की पूर्व CM हरीश रावत से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

उत्तराखंड

सीएम धामी ने की पूर्व CM हरीश रावत से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

देहरादून: उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंचे है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य हित के विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। सीएम धामी और हरीश रावत की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है। सोशल मीडिया पर

देहरादून: उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंचे है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य हित के विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। सीएम धामी और हरीश रावत की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है। सोशल मीडिया पर तेजी से दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही है। जहां सीएम धामी इसे शिष्टाचार भेंट बता रहें है वहीं सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के हस्तक्षेप से महीनों पुरानी समस्या का समाधान…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार सीएम का पद संभालने और शपथ ग्रहण के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात करने पहुंचे। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां , हरदा और सीएम धामी की इस मुलाकात को शिष्टचार भेंट का नाम दे रहे हैं लेकिन बात कुछ ओर भी है । हरीश रावत की एक पोस्ट के बाद अचानक हरीश रावत से मिलने जाना ये साफ जाहिर कर रहा है कि सीएम धामी हरीश रावत की नाराजगी को दूर करने पहुंचे ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

गौरतलब है कि बीते दिनों हरीश रावत ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी और शपथ ग्रहण के निमंत्रण देने पर सवाल खड़े किए थे । हरीश रावत ने शपथ ग्रहण में बुलाने पर नाराजगी जाहिर की थी । जिसके बाद आज सीएम धामी उनसे मुलाकात करने पहुंचे । इसके लिए सीएम की जमकर तारीफ भी हो रही है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य हित के विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, दी होली की शुभकामनाएं…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top