Connect with us

Big breaking: घबराइये मत, पानी, बिजली का बिल नहीं हुआ जमा तो, नहीं कटेगा कनेक्शन, चुकाने की राह आसान

उत्तराखंड

Big breaking: घबराइये मत, पानी, बिजली का बिल नहीं हुआ जमा तो, नहीं कटेगा कनेक्शन, चुकाने की राह आसान

देहरादून। मार्च महीने के अंतिम समय में सरकारी विभागों द्वारा की जा रही अपने-अपने विलों की बसूली और बिल भुगतान न करने वालों पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई के विरोध में आधा दर्जन विधायक मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। विधायकों ने कहा कि सरकारी विभागों का बिजली-पानी का कनेक्शन काटने का आदेश

देहरादून। मार्च महीने के अंतिम समय में सरकारी विभागों द्वारा की जा रही अपने-अपने विलों की बसूली और बिल भुगतान न करने वालों पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई के विरोध में आधा दर्जन विधायक मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले।

विधायकों ने कहा कि सरकारी विभागों का बिजली-पानी का कनेक्शन काटने का आदेश अव्यवहारिक है। क्योंकि इस वक्त गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को कनेक्शन न काटने की कार्रवाई करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…

विधानसभा सत्र के पहले दिन ही मुख्यमंत्री धामी से मिले भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल, सरिता आर्य, किशोर उपाध्याय, मुन्ना सिंह चौहान और खजान दास ने कहा कि गर्मियों के मद्देनजर बिजली व पानी का बिल जमा न करने वालों का कनेक्शन न काटा जाए। यह भी मांग की ऐसे व्यक्तियों से बिल एक साथ न लेकर किस्तों में लिए जाने की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

इसके अलावा विधायकों ने मनरेगा के तहत तैनात किए गए लोकपाल का वेतन देने और कोरोना के दौरान अस्पतालों में तैनात किए गए उपनल कर्मियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें हटाने का मामला भी उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top