Connect with us

Big News: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उठाया बड़ा कदम, एक साथ 200 अधिकारियों का अटेचमेंट किया निरस्त

उत्तराखंड

Big News: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उठाया बड़ा कदम, एक साथ 200 अधिकारियों का अटेचमेंट किया निरस्त


देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। कृषि विभाग में नवनियुक्त कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों पर बड़ा एक्शन लिया है। जोशी ने विभाग में लंबे समय से अटैचमेंट के नाम पर सुगम स्थानों पर दफ्तरों में कुर्सी जमाए कार्मिकों पर हंटर चलाया है। मंत्री जोशी ने एक झटके में 200 से ज्यादा अधिकारियों का अटेचमेंट खत्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Sweet Submission : [PDF, EPUB, eBooks]

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रांसफर पोस्टिंग की आड़ में होने वाले सबसे बड़े खेल अटेचमेंट पर कड़ी कार्रवाई की गई है। उद्यान विभाग के 160 कर्मियों व अधिकारियों व कृषि विभाग के 46 कर्मियों अधिकारियों का अटेचमेंट खत्म कर दिया है। इसके साथ ही रेशम विभाग के एक अधिकारी जो कि इंस्पेक्टर को अलग से सस्पेंड किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Zen día a día. El comienzo, la práctica y la vida diaria : (E-Book, EPUB)

बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर कृषि निदेशक गौरी शंकर ने 45 से ज्यादा अफसर और कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त कर दिए हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने मूल तैनाती पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने तबादले के बावजूद नई तैनाती पर ज्वाइन न करने वाले रेशम विभाग के निरीक्षक सुभाष के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Business, Economics, Financial Sciences, and Management - Book Review
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top