Connect with us

दुर्घटना: पुल से हवा में उड़ती नजर आई बुलेट, एक कि मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखंड

दुर्घटना: पुल से हवा में उड़ती नजर आई बुलेट, एक कि मौत, मचा कोहराम…


उत्तराखंड से सटे नजीबाबाद थाना क्षेत्र के भारत टॉकीज के निकट डिवाइडर से टकराई बुलेट बाइक पर सवार तीन लोग लगभग 30-35 फिट नीचे हवा में उड़ते हुए नीचे जा गिरे। इस हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ्लाईओवर से 30 से 35 फीट नीचे गिरी बाइक के भी नीचे गिरने के बाद परखच्चे उड़ गए। घटना से फ्लाईओवर के नीचे मेन सड़क पर अफरा तफरी का माहौल हो गया और थोड़ी देर तक फ्लाई ओवर पर टंगी बाइक के कुछ ही देर बाद नीचे गिरने से उसकी चपेट में आकर सड़क पर खड़ा एक बुजुर्ग व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

जानकारी है कि गुरुवार की शाम जनपद कोटद्वार के कलालघाटी निवासी रजत, सौरभ व श्री राम नजीबाबाद में एक लगन समारोह से शिरकत कर लौट रहे थे कि, तभी इनकी बुलेट बाइक जैसे ही भारत टॉकीज के निकट डिवाइडर से टकराई तभी बाइक पर सवार तीनो फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर जा गिर पड़े। फ्लाईओवर से सड़क की ऊंचाई लगभग 30 से 35 फीट बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

फिलहाल बाइक पर सवार तीनों लोगों को मौके पर मौजूद राहगीरों द्वारा आनन-फानन में पुलिस के जरिए समीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा राम को मृत घोषित कर दिया गया। उधर चिकित्सकों द्वारा अन्य दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top