Connect with us

सहूलियत: राशन के लिए लाइन की झंझट दूर, इस ऐप से मिलेगा घर पर राशन

उत्तराखंड

सहूलियत: राशन के लिए लाइन की झंझट दूर, इस ऐप से मिलेगा घर पर राशन


दिल्ली। आपको जल्द ही राशन की दुकानों के सामने लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को नहीं मिलेंगी। राशन कार्ड धारकों को जल्द ही इन लंबी कतारों से मुक्ति मिल जाएगी। केंद्र सरकार ने ‘राशन सर्विस’ की सुविधा अब उमंग ऐप (UMANG App) पर शुरू कर दी है। उमंग ऐप के जरिए घर बैठे महीने भर का राशन सरकारी दामों पर आसानी से मंगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

सुविधा भारत के 22 राज्यों में

बता दें कि ये सुविधा भारत के 22 राज्यों में शुरू की गयी है। इस ऐप पर राशन बुक करने के साथ-साथ नजदीक की दुकान को खोज भी सकते हैं. साथ ही सामान की कीमत भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

Ration Service के तहत मिलने वाली सुविधाएं

केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च की गयी ये सेवा आम लोगों तक सीधे और उचित मूल्य पर सामान पहुंचाने के लिए शुरू की गयी है। उमंग ऐप की इस सर्विस के जरिए ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार सामान सरकारी रेट पर खरीद सकेंगे। कार्ड धारक राशन की दुकान की सटीक जानकारी भी ले सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…

खरीदारी के 6 महीने का रिकॉर्ड भी

कार्ड धारक इस सुविधा का इस्तेमाल कर अपनी खरीददारी के 6 महीने के रिकॉर्ड भी देख सकता है। मेरा राशन सर्विस के तहत हिंदी-अंग्रेजी के साथ भारत में बोले जाने वाली 12 भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, अस्मि, ओड़िआ, बंगाली, उर्दू, गुजरती और मराठी भाषा में जानकारी ली जा सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top