Connect with us

CM धामी ने किया इंडिया रिजर्व बटालियन द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण, दिया ये संदेश

उत्तराखंड

CM धामी ने किया इंडिया रिजर्व बटालियन द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण, दिया ये संदेश


देहरादूनः सीएम धामी ने शुक्रवार को सुद्धोवाला स्थित आईआरबी यानी इंडिया रिजर्व बटालियन द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की भी जमकर तारीफ की। सीएम धामी ने कहा कि पुलिस हमारी ब्रांड एम्बेंसडर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और पुलिस हमारी ब्रांड एंबेंसडर है। पुलिस के ध्येय वाक्य मित्रता, सेवा और सुरक्षा को चरितार्थ करने के लिए पूरे मनोयोग काम करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने आज सुद्धोवाला स्थित आईआरबी यानी इंडिया रिजर्व बटालियन द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया है। साथ ही द्वितीय चरण के भवनों का शिलान्यास भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे चरम पर है। ऐसे में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सबकी जिम्मेदारी है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। बीते 2 सालों में कोविड संक्रमण के कारण यात्रा नहीं चल पाई है ऐसे में इस बार यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा हमारी चुनौती है लेकिन सरकार इसे सुव्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा की बीते कुछ समय में चार धाम यात्रा में जितने भी घटनाएं हुई हैं, वह यात्रा में अव्यवस्था एवं भगदड़ मचने से नहीं बल्कि अन्य स्वास्थ्यगत कारणों से हुई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top