Connect with us

श्री हेमकुंड साहिब में अब 5 हजार लोग ही एक दिन में कर सकेंगे दर्शन, रेजिस्ट्रेशन करना हुआ जरूरी…

उत्तराखंड

श्री हेमकुंड साहिब में अब 5 हजार लोग ही एक दिन में कर सकेंगे दर्शन, रेजिस्ट्रेशन करना हुआ जरूरी…


देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है, जल्द ही हेमकुंड साहिब के कपाट भी खुलने वाले है। राज्य  सरकार ने हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले दर्शन के  लिए गाइडलाइन जारी की है। जिसका पालन करना श्रद्धालुओं के लिए अनिवार्य है। हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की दर्शन की संख्या को निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही अब श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रेजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। बिना रेजिस्ट्रेशन वाले लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 22 मई को खोले जाएंगे। श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्‍ट की ओर से तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। यहां अब एक दिन में पांच हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे। श्रीहेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने उत्तराखंड सरकार से बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। इसको लेकर श्रद्धालुओं को ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। यात्री स्वयं भी उत्तराखण्ड पर्यटन (UTDB) की वेबसाईट registrationandtouristcare.ukgov.in अथवा मोबाईल  एप्लीकेशन Tourist Care Uttarakhand डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

बताया जा रहा है कि चारधाम यात्रा की तरह इस साल हेमकुंड साहिब में भारी मात्रा में सिक्ख श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। यहां आए सिक्ख श्रद्धालुओं को यात्रा में आने पर कोई अव्यवस्था ना हो, इसको लेकर सरकार के साथ विचार विमर्श किया। जिसके बाद प्रतिदिन पांच हजार सिक्ख श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति का फैसला लिया गया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top