Connect with us

उत्तराखंड में इस दिन से पड़ेगी गर्मियों की छुट्टियां, विभाग ने किया आदेश जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इस दिन से पड़ेगी गर्मियों की छुट्टियां, विभाग ने किया आदेश जारी…


देहरादूनः उत्तराखंड में गर्मियों की छुट्टियों का लेकर संशय खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश के आदेश जारी कर दिए है। राज्य के स्कूलों में 31 मई से गर्मियों की छुट्टियां पड़ेंगी। ये आदेश उत्तराखंड बोर्ड के लिए जारी हुए है। आदेश के अनुसार राज्य के सरकारी स्कूलों में 1 जून से 5 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होगा। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर भगत की ओर से ये आदेश जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आदेश में लिखा है कि शिक्षा मंत्री  की अध्यक्षता में दिनांक 12 मई, 2022 को विद्यालयी शिक्षा विभाग की सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णयानुसार दिनांक 31 मई, 2022 को अर्न्तराष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों द्वारा तम्बाकू निषेध सम्बन्धी शपथ ली जानी है, जिसके दृष्टिगत शैक्षिक सत्र 2022-23 में समस्त प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 01 जून 2022 से 05 जुलाई, 2022 तक रहेगा। फलस्वरूप 31 मई, 2022 तक सभी विद्यालय विधिवत संचालित होंगे।

बताया जा रहा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में आगामी 20 मई (शुक्रवार) से सरकारी स्कूलों में गर्मी का अवकाश शुरू हो जाएगा। इस बार सरकारी स्कूलों में सिर्फ 25 दिन ही गर्मियों की छुट्टियां होगी। इस तरह 20 मई को यूपी में सरकारी स्कूल बंद होंगे और 16 जून से स्कूलों का संचालन फिर शुरू हो जाएगा। इससे पहले यूपी में 20 मई से स्कूलों में छुट्टियां होती थीं और फिर 1 जुलाई से स्कूलों का संचालन शुरू होता था। दरअसल, सर्दियों में छुट्टियां 15 दिन की कर दी गई थीं, इसलिए गर्मियों की छुट्टियां एक पखवाड़े कम कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड में इस दिन से पड़ेगी गर्मियों की छुट्टियां, विभाग ने किया आदेश जारी…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top