Connect with us

Action: किशोर की लापरवाह अधिकारियों को दो टूक, ठेकेदारों का रुका भुगतान…

उत्तराखंड

Action: किशोर की लापरवाह अधिकारियों को दो टूक, ठेकेदारों का रुका भुगतान…


टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने जाखणीधार ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग की ओर संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अंजनीसैंण-बैंसोली, पालकोट-गराकोट, जीरो प्वाइंट-पिपोला, सैंण-पेटब लिंक मोटर मार्ग पर घटिया निर्माण की शिकायत पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने को भी कहा है। कहा कि सड़कों और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

वीरवार को जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में आयेाजित बैठक् में विधायक उपाध्याय ने लंबित सड़कों के निर्माण, डामरीकरण, नवनिर्माण की रिपोर्ट तलब की। कहा कि 2002-2012 तक क्षेत्र के हर गांव के लिए उन्होंने सड़कें स्वीकृत करवाई थी। लेकिन अधिकारियों ने कई सड़कों का सर्वे बदलकर कार्य अधूरे छोड़ दिए। उन्होंने कफलना गांव की सड़क निर्माण के लिए लोनिवि और वन विभाग को समन्वय बनाकर निराकरण के निर्देश दिए। लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई डीएम गुप्ता ने बताया कि 22 सड़कों की डीपीआर शासन में लंबित है।

देवी प्रसाद रतूड़ी ने टिपरी-रोडधार मोटर मार्ग पर देवलसारी मंदिर के समीप पहाड़ कटान कार्य करवाने, ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, कर्म सिंह, राम सिंह, नरेश बलोदी ने अंजनीसैंण-बैंसोली, पालकोट-गराकोट, जीरो प्वाइंट-पिपोला, सैंण-पेटव मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण का आरोप लगाया। जिस पर विधायक ने इन सड़कों के डामरीकरण की जांच के लिए ईई को कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, जिपं सदस्य विनोद बिष्ट, पूर्व प्रमुख अनीता कंडियाल, जगदंबा रतूड़ी, खेम सिंह चौहान, मंडलाध्यक्ष उदय रावत, अनुसूया नौटियाल, प्रदीप भट्ट, मेहरबान रावत, विजय हटवाल, सीपीएस परमार, महादेव मैठाणी, एई सुरेंद्र धीमान, दीपक अग्रवाल, जेई आशीष सेमवाल, आनंद किशोर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

Action: किशोर की लापरवाह अधिकारियों को दो टूक, ठेकेदारों का रुका भुगतान…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top