Connect with us

Big Breaking: 10 जून को होगा उत्तराखंड राज्यसभा के लिए चुनाव…

उत्तराखंड

Big Breaking: 10 जून को होगा उत्तराखंड राज्यसभा के लिए चुनाव…


देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही एक सीट के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके अनुसार 10 जून को मतदान होगा। नामनिर्देशन–पत्र के लिए 24 मई, 2022 से 31 मई, 2022 तक समय है। बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने दावेदारों के नाम का पैनल तैयार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए उत्तराखंड विधानसभा में चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की सीटों के कार्यक्रम जारी किया। कार्यक्रम के अनुसार, 24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 31 मई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को मतदान रखा गया है। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना होगी। 13 जून को चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

उत्तराखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 47 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के 19 विधायक हैं। दो बसपा और दो निर्दलीय विधायक हैं। इस हिसाब से राज्यसभा के चुनाव में पलड़ा भाजपा का भारी है।भाजपा के पैनल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल के कार्यकाल पर पीएम मोदी ने दी धामी सरकार को बधाई…

Big Breaking: 10 जून को होगा उत्तराखंड राज्यसभा के लिए चुनाव…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top