Connect with us

उत्तराखंड पुलिस भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, यहां परीक्षा शेड्यूल में हुआ बदलाव

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, यहां परीक्षा शेड्यूल में हुआ बदलाव


चंपावतः उत्तराखंड में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। सभी जिलों में फिजिकल टेस्ट हो रहे है। इस बीच परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। चंपावत में पुलिस भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। चंपावत उपचुनाव के चलते चंपावत में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है । 28 मई को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा अब 11 जून को होगी ।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने चंपावत उपचुनाव के चलते परीक्षा स्थागित करने का फैसला लिया है। जिसके आदेश जारी किए गए है। 28 मई को प्रस्तावित पुलिस भर्ती परीक्षा अब 11 जून को होगी । पुलिस भर्ती परीक्षा का स्थान भी वही होगा। बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी के कारण परीक्षा को स्थागित किया गया है।

गौरतलब है कि राज्य में इन दिनों पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है । चंपावत में विधानसभा उपचुनाव की तारीख 31 मई है । चुनावों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिस कारण पुलिस भर्ती के लिए पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता नहीं होने के कारण परीक्षा को स्थागित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

 

उत्तराखंड पुलिस भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, यहां परीक्षा शेड्यूल में हुआ बदलाव

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top