Connect with us

ब्रेकिंग: गढ़वाल में एसडीएम ने दी विधायक के ख़िलाफ़ तहरीर, कहा मुझे डर है विधायक से…

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: गढ़वाल में एसडीएम ने दी विधायक के ख़िलाफ़ तहरीर, कहा मुझे डर है विधायक से…


पुरोला। उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक दुर्गेश्वर लाल से एसडीएम को खतरा है। मामला थाने तक पहुंच गया है। इस मामले में पुलिस क्या करे और क्या न करे की स्थिति में है।

पुरोला के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने पुरोला पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने विस्तार से बताया है कि कब क्या हुआ। बताया कि स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल के समर्थकों ने उन्हें भरे बाजार में अभद्रता की।

यही नहीं विधायक अपने समर्थकों से सोशल मीडिया में अनर्गल बातें कर रहे हैं। इससे उनकी व्यक्तिगत और विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। तहरीर में उन्होंने लिखा कि विधायक से उन्हें एसएसटी एक्ट के तहत फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

एसडीएम ने विधायक से जान का खतरा बताया है। इस मामले में पुरोला पुलिस क्या करे और क्या न करें की स्थिति में है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

ब्रेकिंग: गढ़वाल में एसडीएम ने दी विधायक के ख़िलाफ़ तहरीर, कहा मुझे डर है विधायक से…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top