Connect with us

सीएम धामी ने देहरादून में निकाली विजय रैली, कही ये बड़ी बात…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने देहरादून में निकाली विजय रैली, कही ये बड़ी बात…


देहरादूनः उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव के नतीजे के बाद से सीएम धामी की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। जीत के बाद देहरादून पहुंचने पर लोगों ने फूल बरसा कर सीएम धामी का शानदार स्वागत किया गया। सीएम ने जहां राजधानी में आज विजय जुलूस निकाला तो वहीं जनता को बड़ा संदेश दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंपावत उपचुनाव में शानदार जीत के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी आज गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति के लिए अरदास की। इस दौरान नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिसके बाद अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए सीएम देहरादून के लिए रवाना हो गए। देहरादून में पूजा अर्चना के बाद सीएम धामी ने परेड ग्राउंड में विजय जुलूस निकाला।

बताया जा रहा है कि सीएम धामी अब वह दोगुनी ताकत के साथ सरकार की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इस बात के संकेत धामी ने अपने संबोधन में देते रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में शासन से लेकर योजनाओं के लिए नीतियों तक में कुछ बड़े बदलाव और संशोधनों को भी देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

माना जा रहा है कि सीएम धामी की जीत के बाद सबसे पहला फैसला शासन में आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के साथ ही आईएफएस अधिकारियों में भारी उलटफेर के रूप में दिखाई दे सकता है। उधर चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने जिस तरह आरटीओ कार्यालय पहुंचकर आरटीओ को सस्पेंड करने के आदेश देकर ट्रेलर दिखाया, उसकी पूरी फिल्म अब मुख्यमंत्री जनता के सामने रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

 

 

सीएम धामी ने देहरादून में निकाली विजय रैली, कही ये बड़ी बात…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top