Connect with us

ब्रेकिंग: ख़ाकी की धरपकड़ में नकली दवा बनाने वाले गिरोह के पांच शातिर,,

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: ख़ाकी की धरपकड़ में नकली दवा बनाने वाले गिरोह के पांच शातिर,,


देहरादूनः शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद मिलावटखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। खाद्य पदार्थों के साथ ही अब मिलावटखोर स्वास्थ्य से जुड़ी ईमरजेंसी सेवाओं दवाईयों में भी मोटा खेल खेलकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस को ऐसे ही एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के हत्थे नकली दवाओं का कारोबार चलाने वाले पांच लोग चढ़ गए। जिनके कब्जे से 15 लाख की दवाईयों सहित एक करोड़ रुपए का कच्चा माल बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

उत्तराखंड पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकली दवाइयों (counterfeit drugs) के नेटवर्क को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने आज ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

बताया गया कि पुलिस टीमें बीते दो महीनों से फैक्ट्री चिन्हित करने का काम कर रही थीं। इसी डी पुलिस व एसटीएफ टीमों ने आज भगवानपुर, लक्सर व सहारनपुर में छापेमारी अभियान चलाया। जहां से 15 लाख की दवाइयां बरामद की गई हैं। इसके अलावा नकली दवाएं बनाने में प्रयोग किए जाने वाले एक करोड़ रुपए का कच्चा माल भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार नकली दवाओं से शरीर को बड़ा नुकसान पहुंचता है। यही नहीं इन दवाओं के उपयोग से इंसान की जान भी जा सकती है। बहरहाल, उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है।

ब्रेकिंग: ख़ाकी की धरपकड़ में नकली दवा बनाने वाले गिरोह के पांच शातिर,,

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top