Connect with us

Breaking: ऋषिकेश के रायवाला में गुलदार के हमले से व्यक्ति घायल, एम्स में भर्ती…

उत्तराखंड

Breaking: ऋषिकेश के रायवाला में गुलदार के हमले से व्यक्ति घायल, एम्स में भर्ती…


ऋषिकेश। प्रतीतनगर,रायवाला के वैदिकनगर में रेल लाइन के समीप घर की छत पर खड़े युवक पर गुलदार ने हमला बोल दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आये। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल में चला गया। घायल युवक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

सोमवार मध्यरात्रि डेढ़ बजे घर की छत पर खड़े विनोद राजभर पुत्र बब्बन राजभर पर गुलदार ने हमला कर दिया। विनोद के चिल्लाने के बाद मकान मालिक व पड़ोसियों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गुलदार जंगल में चला गया। सूचना पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार, पुलिस व पार्क प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  Creative Capital: Georges Doriot and the Birth of Venture Capital - Epub

हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। विनोद राजभर वैदिकनगर में किराए के मकान पर रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वह अपनी पत्नी से अलग अकेले ही रह रहा था। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि घायल का बैंक में खाता नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  Bartleby lo scrivano : Libri Gratis

मुआवजे के लिए खाता खुलवाने के लिए बैंककर्मी को एम्स भेजा है। रेंजर को भी पत्र भेजकर क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर मोतीचूर रेंज महेंद्रगिरि गोस्वामी ने कहा कि गुलदार के हमले में युवक घायल हुआ है। क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्त की जाएगी। क्षेत्र में पिंजरा लगाने की अनुमति के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। पीड़ित को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

Breaking: ऋषिकेश के रायवाला में गुलदार के हमले से व्यक्ति घायल, एम्स में भर्ती…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top