Connect with us

उत्तराखंड: प्री मानसून की दस्तक में ही टूटने लगे पहाड़, भूस्खलन से यातायात ठप, कटा संपर्क…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: प्री मानसून की दस्तक में ही टूटने लगे पहाड़, भूस्खलन से यातायात ठप, कटा संपर्क…

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में अभी प्री मॉनसून की दस्तक हुई ही है कि पहाड़ो के खिसकने की खबरे सामने आ रही है। टिहरी में जहां वाहन पर बोल्डर गिरने से बड़ा हादसा हो गया तो वहीं अब उत्तरकाशी से भारी भूस्खलन की खबर है। यहां धरासू जोगत मोटर मार्ग पर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरकने के कारण यह मार्ग बाधित हो गया है। वहीं, मार्ग बांधित होने से कई गांवों का संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से कट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तरकाशी में भारी बारिश की वजह से शनिवार सुबह को तुल्याड़ा के पास भारी भूस्खलन हो गया। इससे धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। भूस्खलन की सूचना पर मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी की टीम मशीन के साथ मार्ग खोलने में जुटी है। हालांकि, लगातार मलबा गिरने की वजह से सड़क को खोलने में दिक्कतें आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

गौरतलब है कि उत्तराखंड में मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। जिसके बाद से पहाड़ी जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से ही कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई इलाकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग व कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान सुनिश्चित करें: सीएम धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top