Connect with us

उत्तराखंडः स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, अभ्यर्थियों के लिए आखिरी मौका…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, अभ्यर्थियों के लिए आखिरी मौका…


देहरादूनः उत्तराखंड में विवादों में फंसी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आया है। चयन बोर्ड ने भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अथ्यर्थियों को त्रुटि सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से एक अवसर प्रदान करने का ऐलान किया है। जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपलोड की जाएगी।

विज्ञप्ति के अनुसार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा-2022 के लिए पूर्व में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले 60 फीसद अभ्यर्थियों ने गलत विवरण अपने आवेदन पत्र में अंकित किया है। उन्हें प्रशिक्षण कोर्स उर्तीण वर्ष तथा प्रशिक्षण में प्राप्त कुल अंकों में त्रुटि सुधार के लिए आनलाइन पोर्टल के माध्यम से एक और अवसर प्रदान किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में मात्र प्रशिक्षण कोर्स उर्तीण वर्ष तथा प्रशिक्षण में प्राप्त कुल अंकों का सुधार किया जाएगा। जिसके लिए सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर दिया जाएगा।

जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना अपलोड की जाएगी। इसके बाद प्रशिक्षण कोर्स उर्तीण वर्ष व कुल प्राप्त अंकों में त्रुटि संबंधी किसी भी प्रकार के प्रत्यावेदन को बोर्ड की ओर से स्वीकृत नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि 13 जून के बाद बोर्ड के समक्ष लिखित व ईमेल के माध्यम से चार सौ से अधिक प्रत्यावेदन प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

बताया जा रहा है कि जिसमें अधिकतर अभ्यर्थियों की ओर से यह कहा गया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) प्रशिक्षण कोर्स के उर्तीण वर्ष तथा प्रशिक्षण में कुल प्राप्त अंकों का विवरण त्रुटिवश गलत अंकित किया गया है। ऐसे में बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट पर भी सवाल उठ रहे थे। बोर्ड ने इस पर गहन विचार-विमर्श करने के उपरांत अभ्यर्थियों को मौका देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

उत्तराखंडः स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, अभ्यर्थियों के लिए आखिरी मौका…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top