Connect with us

राजनीतिः CM धामी आज पहुचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात…

उत्तराखंड

राजनीतिः CM धामी आज पहुचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात…


देहरादूनः उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर जा रहे है। पहले मुख्यमंत्री धामी का ये दिल्ली दौरा कल यानि गुरुवार से प्रस्तावित था लेकिन ऐन मौके पर कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है। उनके अचानक दिल्ली जाने की खबर से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज रात आठ बजे स्टेट प्लेन से दिल्ली रवाना हो रहे है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी का ये दौरा काफी अहम है। जहां राष्ट्रपति चुनाव वजह है तो वहीं कहा जा रहा है कि इस दौरान पीएम से राज्य में इस वर्ष समाप्त होने जा रही जीएसटी प्रतिपूर्ति पर भी चर्चा हो सकती है।

मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते है। मुख्यमंत्री धामी 24 जून को एनडीए की प्रत्याशी दौपद्री मुर्मु के नामांकन में भी शामिल होगें। वहीं उत्तराखंड को हर वर्ष केंद्र से करीब 5 हजार करोड़ रूपये प्रतिपूर्ति के रूप में मिलते है। इस पर भी पीएम से चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

राजनीतिः CM धामी आज पहुचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top