Connect with us

Breaking: पुलिस इंस्पेक्टर तबादलों में 7 हुए इधर-उधर…

उत्तराखंड

Breaking: पुलिस इंस्पेक्टर तबादलों में 7 हुए इधर-उधर…


देहरादून। ऋषिकेश के कोतवाल रवि सैनी समेत सात इंस्पेक्टरों का मौजूदा जिलों से अन्य जिलों मेंं तबादला किया गया है। सभी को जल्द से नई तैनाती वाले जिलों में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने बुधवार को सात पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला मौजूदा जिलों से अन्य जिलों में कर दिया। पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति 2020 के तहत हुए तबादलों में ऋषिकेश के कोतवाल रवि सैनी भी शामिल हैं। उन्हें देहरादून जिले से पौड़ी स्थानांतरित क्रिया गया है।

इसके अलावा कैलाश चंद्र भटट को देहरादून से चमोली, चंद्र चंद्राकर को हरिद्वार से रूद्रप्रयाग, कुंदन सिंह राणा को हरिद्वार से टिहरी, प्रदीप सिंह बिष्ट को देहरादून से उत्तरकाशी, महेश जोशी को हरिद्वार से रूद्रप्रयाग और रविंद्र शाह को देहरादून से चमोली स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

Breaking: पुलिस इंस्पेक्टर तबादलों में 7 हुए इधर-उधर…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top