Connect with us

सनसनी: इंटरनेशनल योगा डे पर पीएम के साथ योग करने गई दीपा की मां का शव मिला, सनसनी…

उत्तराखंड

सनसनी: इंटरनेशनल योगा डे पर पीएम के साथ योग करने गई दीपा की मां का शव मिला, सनसनी…


नैनीताल। इंटरनेशनल योग डे पर प्रधानमंत्री के साथ योग करने वाली दीपा की मां का शव झील किनारे में मिला तो सबके पैरो तले जमीन खिसक गई। जिसकी शिनाख्त कमला के रूप में हुई है,कमला की तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ नेशनल ओलंपियाड में दिल्ली में हिस्सा लिया था। मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मल्लीताल नयना देवी मंदिर के पास महिला का शव देखा, जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने झील से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान कमला पत्नी किशन गिरी के रूप में हुई है।

किशन महाधिवक्ता कार्यालय में माली के पद पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार कमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि कल वह बेटियों के साथ बाजार दवा लेने गई थी। बेटियों को तल्लीताल छोड़ने के बाद मल्लीताल गई और फिर नहीं लौटी।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

रातभर कमला के पति किशन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्हें जब एक शव मिलने की जानकारी मिली तो मोर्चरी पहुंचे। मां की मौत से दीपा और उसकी दोनों बहिनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

सनसनी: इंटरनेशनल योगा डे पर पीएम के साथ योग करने गई दीपा की मां का शव मिला, सनसनी…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top