Connect with us

हल्द्वानी में इंटरनेशनल स्टेडियम में स्विमिंग पूल तैराकी के लिए तैयार, ऐसे करें रेजिस्ट्रेशन…

उत्तराखंड

हल्द्वानी में इंटरनेशनल स्टेडियम में स्विमिंग पूल तैराकी के लिए तैयार, ऐसे करें रेजिस्ट्रेशन…


हल्द्वानीः अगर आप तैराकी सिखना चाहते है या स्विमिंग के शौकीन है तो आपके लिए खुशखबरी है। हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में स्विमिंग पूल तैराकी के लिए खोल दिया गया है। यहां केवल 12 साल से ऊपर के बच्चों को एंट्री मिलेगी। आप जिला खेल कार्यालय से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर तैराकी सीखने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में स्विमिंग करने से पहले तैराकों को पंजीकरण करना होगा और इसके अलावा उन्हें ट्रायल भी देना होगा। तैराकी के लिए ट्रायल शुरू हो गए हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम चार बजे से ट्रायल होंगे। ट्रायल देने वाले खिलाड़ी अपना आवेदन फार्म दोपहर दो बजे तक हल्द्वानी स्टेडियम में जमा करा सकते हैं। स्विमिंग पूल में तैराकी के ट्रायल के बाद ही एंट्री मिलेगी।

हल्द्वानी में जिला खेल कार्यालय ट्रायल लेने की जिम्मेदारी निभा रहा है।  स्विमिंग पूल की गहराई पांच फिट से अधिक होने पर 12 साल से ऊपर के बच्चों को ही ट्रायल का मौका दिया गया है। यहां स्विमिंग पूल के फॉर्म की कीमत 10 रुपये है। वहीं इसकी मासिक फीस 800 रुपये है, जबकि राष्ट्रीय स्तर के तैराकों के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क है। ये पूल सुबह 7 बजे से 11 बजे और फिर शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

बताया जा रहा है कि स्वीमिंग पूल में लड़के-लड़कियां एक साथ स्विमिंग कर सकते हैं। साप्ताहिक अवकाश यानी रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन यह पूल बंद रहेगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मिनी स्टेडियम में स्थित खेल कार्यालय की वरिष्ठ कर्मचारी पूनम मेहता से +91 8859889226 संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

हल्द्वानी में इंटरनेशनल स्टेडियम में स्विमिंग पूल तैराकी के लिए तैयार, ऐसे करें रेजिस्ट्रेशन…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top