Connect with us

उत्तराखंड में ठगों के हौसलें बुलंद, जज को ही लगा दिया लाखों का चूना…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में ठगों के हौसलें बुलंद, जज को ही लगा दिया लाखों का चूना…


हरिद्वार। शातिर ठगों के हौसले अब इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे जुडिशरी से जुड़े लोगों से भी ठगी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। एडीजे साहब से हाईकोर्ट के जज के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जिसके बाद सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सिडकुल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला कोर्ट रोशनाबाद में एडीजे तृतीय के पद पर तैनात जज साहब ने तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया कि रविवार को उनके फोन पर हाईकोर्ट के एक उनके परिचित जज का मैसेज आया। उन्होंने अर्जेंसी दिखाते हुए तत्काल उनको डेढ़ लाख रुपए के गिफ्ट वाउचर ट्रांसफर करने को कहा। मैसेज भेजने वाले ने मीटिंग की व्यवस्था का हवाला दिया। तत्काल पैसा ट्रांसफर करने को कहा। जिस नंबर से मैसेज आया था वह नंबर पैसा ट्रांसफर करने वाले एडीजे तृतीय के परिचित का था। इसलिए उन्होंने भी बिना समय गंवाए पैसा ट्रांसफर कर दिया। बाद में पता चला कि हाईकोर्ट के जज ने किसी पैसे की कोई डिमांड ही नहीं की थी। ना ही किसी तरह का फोन पर कोई मैसेज किया था।

इस बात का पता लगते ही एडीजे तृतीय ने तत्काल इसकी जानकारी सिडकुल थाना पुलिस को दी। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के साथ ठगी की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। लिहाजा इस मामले में तत्काल एक विशेष टीम को लगा दिया गया है। टीम मैसेज भेजने वाले का पता लगाने में जुट गई है। जल्द ही फ्रॉड करने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

उत्तराखंड में ठगों के हौसलें बुलंद, जज को ही लगा दिया लाखों का चूना…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top