Connect with us

सीएम धामी ने हादसों को रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम, एक्सीडेंट स्पॉट पर लगाए जाएंगे क्रैश बैरियर…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने हादसों को रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम, एक्सीडेंट स्पॉट पर लगाए जाएंगे क्रैश बैरियर…


देहरादूनः उत्तराखंड में सीएम धामी ने हादसों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने कैबिनेट मंत्रियों को चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, टिहरी एवं पौड़ी के चारधाम यात्रा मोटर मार्ग पर चिह्नित 77 अतिसंवेदनशील स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिये हैं। माना जा रहा है कि सीएम के इस कदम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में 5 जिलों के 77 अतिसंवेदनशील जगहों पर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग टिहरी एवं पौड़ी के चारधाम यात्रा मोटर मार्ग पर 77 अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया हैं। सीएम धामी ने इन चिह्नित 77 अतिसंवेदनशील स्थलों पर क्रैश बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने इस संबंध में कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री परिवहन विभाग चंदनराम दास को अर्द्ध शासकीय पत्र लिखकर चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर दो चरणों में क्रेश बैरियर लगाने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्गों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति की रोकथाम एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को गहरी खाई में गिरने से बचाने हेतु क्रेश  बैरियर लगाये जाने की नितान्त आवश्यकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज और चंदनराम दास को इन अतिसंवदेनशील स्थलों में से शीर्ष-10 स्थलों पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर प्रथम फेस में 10 क्रैश बैरियर लगवाने एवं तत्पश्चात् शेष 67 स्थलों पर भी क्रैश बैरियर लगवाने के लिए  अपने स्तर से तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

सीएम धामी ने हादसों को रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम, एक्सीडेंट स्पॉट पर लगाए जाएंगे क्रैश बैरियर…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top