Connect with us

सरकार ने यहां पानीपूरी पर लगाया बैन, बिक्री पर रोक लगाई रोक, जानें वजह…

उत्तराखंड

सरकार ने यहां पानीपूरी पर लगाया बैन, बिक्री पर रोक लगाई रोक, जानें वजह…


देश। क्या आपने कभी सुना है कि सरकार ने पानीपूरी पर बैन लगाया हो? जी हां ये बात बिल्कुल सच है कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में गोलगप्पे खाने पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है।दरअसल नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय ने एलएमसी में गोलगप्पे खाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने ये फैसला घाटी के ललितपुर मेट्रोपिलिटन सिटी में हैजा के केस बढ़ने के बाद लिया है। नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि गोलगप्पे के पानी में कॉलर के बैक्टीरिया पाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

म्यूनिसिपल पुलिस चीफ सीताराम हचेतू ने बताया कि सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों और कॉरिडोर एरिया में गोलगप्पों की बिक्री पर सरकार ने प्रतिबंध लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। उनका मानना है कि कहीं न कहीं गोलगप्पों के कारण हैजा के केस बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में हैजा के 7 नए केस मिले हैं जिसके बाद घाटी में हैजा के टोटल केस 12 हो गए हैं। कॉलरा के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए ही सरकार ने पानीपूरी की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत एपिडेमियोलॉजी एंड डिजीज कंट्रोल डिवीजन के डारेक्टर चमनलाल दस ने बताया कि काठमांडू मेट्रोपोलिस में हैजा के पांच नए मामले आये हैं। इसके अलावा एक केस चंद्रागिरि और बुधानीकांता मेट्रोपोलिटन सिटी में 2 केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि हैजा का कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

सरकार ने यहां पानीपूरी पर लगाया बैन, बिक्री पर रोक लगाई रोक, जानें वजह…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top