Connect with us

1 जुलाई से नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, जानें कितना देना होगा टैक्स…

उत्तराखंड

1 जुलाई से नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, जानें कितना देना होगा टैक्स…


देहरादून: अगर आप देहरादून से दिल्ली का सफर करने की सोच रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। देहरादून से दिल्ली का सफर महंगा हो गया है। अब 1 जुलाई से नेशनल हाईवे (National Highway) पर सफर करना महंगा हो गया। यानी हाईवे पर चलने के लिए टोल (Toll Tax) पर अब अधिक शुल्क देना होगा। जिससे निजी और रोडवेज बसों में सफर महंगा होगा। एक-दो दिन के भीतर रोडवेज की बसों के किराया में भी पांच रुपये तक इजाफा हो सकता है।

इतना देना होगा टैक्स

एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर हर साल 30 जून की मध्यरात्रि से टोल दरें संशोधित होती है। इस बार भी यह दरें बढ़ गई हैं। यहां कार और जीप का टोल टैक्स 95 रुपये से बढ़कर 110 रुपये हो गया है। इसी तरह हल्के वाणिज्यक वाहनों का 165 से बढ़कर 195 रुपये और बस-ट्रक का 335 की जगह 385 रुपये हो गया है। टोल टैक्स बढ़ने के बाद दून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून का सफर भी महंगा हो गया है। कार से दिल्ली जाने वालों को अब टोल टैक्स 15 रुपये ज्यादा चुकाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

50 रुपये तक बढ़ता है टोल टैक्स

वहीं, उत्तराखंड रोडवेज की बसों का किराया भी बढ़ जाएगा। किराया में पांच रुपये प्रति यात्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन का कहना है कि शुक्रवार शाम तक टोल टैक्स बढ़ी हुई दरों की समीक्षा की जाएगी। इसमें यदि 50 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ता है तो अधिकतम पांच रुपये प्रति यात्री तक किराया बढ़ेगा। सभी श्रेणी की बसों में किराया एक जैसा ही बढ़ेगा।

ये होंगे नए रेट

बताया जा रहा है कि वर्तमान में देहरादून से दिल्ली साधारण बस का किराया 360 रुपए है, जो कि नए टैक्स के बाद 365 रुपए तक हो सकता है। जनरथ एसी बस का किराया वर्तमान में 500 रुपए है। जो कि नए रेट के बाद 509 रुपए तक हो सकता है। वोल्वो बस का देहरादून से दिल्ली का किराया 809 रुपए तक है। जो कि नए टैक्स के बाद 825 रुपए तक हो सकता है। वर्तमान में मेरठ सिवाया टोल पर सामान्य कार का 95 कमर्शियल वाहन का 165, बस ट्रक का 335, मल्टी एक्सेल वाहन का 540 रुपए टैक्स है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

हर वर्ष बढ़ते है रेट

बता दें कि प्रतिवर्ष एनएचएआई की स्वीकृति के बाद मेरठ का सिवाया टोल प्लाजा का शुल्क संशोधित होता है। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण टोल टैक्स में किसी प्रकार की बढोत्तरी नहीं हुई थी। लेकिन इस बार एनएचएआई मुख्यालय से अनुमति के बाद टोल की दरों में बढोत्तरी की गई है। एनएचएआई से आदेश होते ही एक जुलाई से संशोधित दरें लागू कर दी जाएंगी।

1 जुलाई से नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, जानें कितना देना होगा टैक्स…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top