Connect with us

सख्तीः स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस ने मुखबिरों को भी किया अलर्ट…

उत्तराखंड

सख्तीः स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस ने मुखबिरों को भी किया अलर्ट…


टिहरी। टिहरी पुलिस एसएसपी नवनीत भुल्लर के दिशा निर्देशों पर अब सक्रिय हो गई है। दरअसल, मुनीकीरेती थाना अंतर्गत स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य करने वालों पर पुलिस ने खुद के साथ अब मुखबिरों को भी नजर रखने के लिए सक्रिय कर दिया है। मामला पकड़ में आते ही पुलिस और एसओजी देहात की टीम तत्काल कार्रवाई कर संबंधित को जेल की हवा खिलाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

शनिवार की देर शाम मुनिकीरेती पुलिस और SOG की टीम ने स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की, पुलिस ने संचालकों से सेंटर में आने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की। काउंटर पर रखे गए रजिस्टर को भी जांचा।

यह भी पढ़ें 👉  Le Roi des Aulnes | (PDF, EPUB, eBook)

थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि तपोवन क्षेत्र में आधा दर्जन स्पा सेंटरों में औचक निरीक्षण किया गया है। जो भविष्य में भी जारी रहेगा यदि किसी भी सेंटर में अनैतिक कार्य होता हुआ पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान मुनी की रेती थाने के एसआई रमेश सैनी महिला उप निरीक्षक रीना नेगी,SOG से विपिन सैनी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव पहुंच रही सरकार, कालसी-नागथात में आयोजित बहुउदेशीय शिविर

सख्तीः स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस ने मुखबिरों को भी किया अलर्ट…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top