Connect with us

उत्तराखंडः होनहार युवा का अमेजॉन कंपनी में हुआ चयन, मिलाama

उत्तराखंड

उत्तराखंडः होनहार युवा का अमेजॉन कंपनी में हुआ चयन, मिलाama


हल्द्वानी: उत्तराखंड के होनहार युवा प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में हल्द्वानी शहर के युवा प्रज्वल पांडे का नाम जुड़ गया है। प्रज्वल का चयन विश्व विख्यात अमेजॉन कंपनी में हुआ है। कंपनी ने उन्हें सालाना 44.14 लाख रुपए का पैकेज दिया है। प्रजवल पांडे ( prajwal pandey amazon) भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से बीटेक (कंप्यूटर साइंस) के छात्र रहे । उनकी कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गैस गोदाम रोड निवासी प्रज्वल पांडे बचपन से मेधावी छात्र थे। साल 2015 उन्होंने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए हासिल किया था। वहीं इंटर में उनके 92 प्रतिशत अंक आए। 12वीं के बाद प्रज्वल पहले दिल्ली गए और वहां हिंदू कॉलेज में प्रवेश लिया लेकिन करियर को लेकर संशय की वजह से वह वापस आए। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक एरा भीमताल में बीटेक में प्रवेश लिया। अब उन्हें प्लेसमेंट मिल गया है।

बताया जा रहा है कि प्रवज्ल इंटर्न ऑमेजॉन के साथ जुड़े थे। प्रवजल के काम से प्रभावित होकर उन्हें कंपनी ने नौकरी दी और 44.14 हजार का पैकेज दिया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रज्वल पांडे की माता का नाम गीता पांडे और पिता जगदीश पांडे पूर्ति विभाग से रिटायर हो गए हैं। इसके अलावा प्रज्वल की बड़ी बहन वैशाली पांडे न्यूजीलैंड बेस्ट कंपनी में सोफ्टफेयर इंजीनियर है और जीजा विवेक पाठक एनटीपीसी में कार्यरत हैं। प्रजवल अब 18 जुलाई 2022 से ज्वाइनिंग करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

उत्तराखंडः होनहार युवा का अमेजॉन कंपनी में हुआ चयन, मिलाama

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top