Connect with us

देहरादून सहित पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,सावधानी बरतने की अपील…

उत्तराखंड

देहरादून सहित पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,सावधानी बरतने की अपील…


देहरादूनः उत्‍तराखंड में मानसून ने शुरुआत में ही कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्‍तर बढ़ा हुआ है। वहीं पहाड़ी इलाकों के रास्‍ते जोखिम भरे हो गए हैं। वहीं बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में नाले और नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़कें बंद होने की संभावना है। जिसे देखते हुए पहाड़ी इलाकों में आवाजाही करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

बता दें कि राज्य में कई जगहों पर सड़कें बाधित हो रही है। गंगोत्री हाईवे भी लाल डांग के पास मलबा आने से बंद हो गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौके पर पहुंची बीआरओ की टीम सुबह से ही मार्ग खोलने में जुटी हुई है। उधर, रुद्रप्रयाग जिले में भी भारी बारिश जारी है। जिससे अलकनंदा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top