Connect with us

उत्तराखंडः मृत शिक्षक के चार साल बाद शिक्षा विभाग ने कर दिया ट्रांसफर, शिक्षा मंत्री ने दिए ये आदेश

उत्तराखंड

उत्तराखंडः मृत शिक्षक के चार साल बाद शिक्षा विभाग ने कर दिया ट्रांसफर, शिक्षा मंत्री ने दिए ये आदेश


Uttarakhand News: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग का गजब कारनामा सामने आया है। विभाग ने रूद्रप्रयाग जनपद में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत मृतक शिक्षक का तबादला कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक के निधन के चार साल बाद विभाग ने उनके ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए। जिसकी बहुत फजीहत हुई। मामले में अब सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सख्त रूख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों की खबरों का संज्ञान लेते हुये महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को मामले में समिति गठित कर तत्काल जांच के निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने इस प्रकरण को घोर लापरवाही मानते हुये महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी को तत्काल विभागीय समिति गठित कर तीन दिन के भीतर जांच करने कराने के साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मृतक शिक्षक की मौत के चार साल बाद तबादला किया जाना जिम्मेदार अधिकारियों की भारी लापवाही को दर्शाता है। जो कि बर्दाश्त किये जाने योग्य नहीं है। डॉ. रावत ने कहा इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जायेगी और जांच में जो भी दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि स्थानांतरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापवाही न बरते अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top