Connect with us

टिहरीः जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचे डीएम सौरभ, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

टिहरीः जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचे डीएम सौरभ, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…


Tehri News: उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। पदभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त टिहरी डीएम एक्शन में है। रविवार को डीएम डॉ. सौरभ गहरवार अचानक जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इतना ही नहीं इस दौरान डीएम ने स्वयं मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर सीएमएस की तारीफ करते हुए कुछ निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीएम ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान रेडियोलाजिस्ट कक्ष में निर्मला देवी, कनिका, देवी प्रसाद और गोबर्धन गोस्वामी का स्वयं अल्ट्रासाउंड किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ टीकाकरण कक्ष, प्रसाधन, भर्ती रोगी वार्ड, आईसीयू, महिला वार्ड/प्रसुति कक्ष, जनरल वार्ड, बाल रोग वार्ड, प्राइवेट वार्ड, अस्थि रोग वार्ड, पुरुष वार्ड, टीवी वार्ड, डेंगू वार्ड, पोस्टमार्टम कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष, एनआरसी वार्ड, टेलीमेडिसिन स्टूडियो, स्वास्थ्य संबंधी सेवा केंद्र, शौचालय आदि में व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

बता दें टिहरी के नवनियुक्त डीएम डॉ सौरभ गहरवार एक रेडियोलॉजिस्ट भी हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी अपडेट फ़ाइल चेक कर मरीजो का हाल-चाल जानकर उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों को भवन में एक जगह सीलन को लेकर उन्होंने उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। भर्ती रोगी वार्ड में जिलाधिकारी ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी शीट उनके बेड पर लगाने को कहा। डीएम द्वारा पोस्टमार्टम कक्ष और सफाई को लेकर तारीफ की गई। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सफाई व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी संतुष्ट नजर आए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top