Connect with us

दौरा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का टिहरी का दौरा, एक नजर…

उत्तराखंड

दौरा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का टिहरी का दौरा, एक नजर…


टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद टिहरी के तहसील घनसाली के जाख नैलचामी पहुंचे। सीएम ने अमर शहीद प्रवीण सिंह गुसांईं के पैतृक आवास ग्राम पुंडोली (हडियाणा) टिहरी पहुंचकर शहीद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने शहीद प्रवीण सिंह गुसांईं के पिता प्रताप सिंह गुसाईं एवं माता दीपा देवी को धैर्य बांधते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। कहा कि वीर सैनिक प्रवीण सिंह देश सेवा के लिए शहीद हुए हैं, उनका नाम इतिहास के पन्नो पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल से शहीद प्रवीण सिंह के सर्विस देयकों के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह ने उ.प्र.विद्यालय पुंडोली का उच्चीकरण करने, खेल मैदान एवं अस्पताल का सौदर्यकरण शहीद के नाम से करने की अपेक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी

विदित हो गत 02 जून को जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले में पतिलुहलान और छोटीपुरा के बीच सेंधाऊ बाजार में आतंकियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान 15वीं गढ़वाल राइफल के वीर सैनिक प्रवीण सिंह शहीद हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिला मजिस्ट्रेट रामजी शरण शर्मा, उप जिला मजिस्ट्रेट प्रतापनगर प्रेम लाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top