Connect with us

Proud: रागनी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्थापित किया कीर्तिमान स्थापित,

उत्तराखंड

Proud: रागनी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्थापित किया कीर्तिमान स्थापित,


देहरादूनः आईसीएससी बोर्ड परीक्षा में विश्व प्रसिद्ध वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून की 10वीं की छात्रा रागिनी घुघत्याल ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खास बात ये है कि रागिनी मूलतः अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड के ग्राम डुंगरी निवासी है।

रागिनी के पिता चन्दन घुघत्याल दी दून स्कूल में गणित शिक्षक हैं, जबकि गंगा एससीइआरटी में प्रवक्ता हैं।रागिनी ने इस परीक्षा में यूं तो सभी विषयों में अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और विशेष बात ये है कि उसने गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

पढ़ाई के साथ रागिनी बैडमिंटन, शूटिंग, कला व क्राफ्ट में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। उसकी लेखन व नई पुस्तकें पढ़ने का भी बेहद शौक हैं। रागिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापिकाओं के साथ ही अपने माता-पिता को दिया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top