Connect with us

चमोली में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आगंनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी…

उत्तराखंड

चमोली में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आगंनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। 21 जुलाई तक राज्य के तमाम जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है। अलर्ट को देखते हुए चमोली जिले में 21 जुलाई यानि गुरूवार को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए है। वहीं शासन- प्रशासन अलर्ट को लेकर मुस्तैद है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

जारी आदेश में लिखा है कि  भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21.07.2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। बहुत भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत दिनांक 21.07.2022 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया जाता है।

बताया जा रहा है कि चमोली में बारिश का दौर जारी है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे चमोली जिले के घांघरिया में लैंडस्लाइड की सूचना मिली। लैंडस्लाइड आबादी के क्षेत्र में नहीं हुआ है। हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को रोका गया है। लगातार नदियों के जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है। हेमकुंड धाम जाने वाले रास्ते में कोई दिक्कत नहीं है। रास्ते के दूसरी तरफ यह घटना हुई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top