Connect with us

सीएम धामी ने की कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित, इन्हें किया सम्मानित…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने की कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित, इन्हें किया सम्मानित…


Kargil Vijay Diwas: आज यानी 26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। आज के ही दिन वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया और ‘ऑपरेशन विजय’ के हिस्से के रूप में टाइगर हिल और अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया था। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया। साथ ही उन्होंने शहीदों के परिजनों व वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने  शौर्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों व वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया। सीएम धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत रामधारी सिंह दिनकर की कविता, ‘जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल, कलम, आज उनकी जय बोल’ से की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि भारत माता की आन, बान, शान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन। कारगिल में देश के वीरों का सिंहनाद आज भी उसी वेग से गूंज रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि मैं खुद एक सैनिक परिवार से हूं। इसलिए वीरों की वीरता को समझता हूं। कारगिल के युद्ध में वीरों की राष्ट्रभक्ति अपने चरम पर थी। उनका साहस ही था जिसके बल पर युद्ध जीता गया। उन्होंने कहा प्रदेश में बनने वाला सैन्यधाम सितंबर माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। हमें उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा। वहीं सीएम की ओर से कोई बड़ी घोषणा न होने से सैनिक परिवार निराश भी हुए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top