Connect with us

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर, जानिए क्यों है महत्वपूर्ण…

उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर, जानिए क्यों है महत्वपूर्ण…


Uttarakhand Cabinet Meeting: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार यानी आज कैबिनेट की बैठक होनी है। सीएम धामी के दिल्ली से लौटने के बाद होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है।

मीडिया रिपोर्टस की माने तो सीएम धामी अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट मीटिंग होगी। ये बैठक बुधवार को शाम पांच बजे शुरू होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दो दर्जन तक प्रस्ताव आ सकते हैं। सीएम धामी कल ही दिल्ली से लौटे है। ऐसे में वह कई मुद्दों पर दिग्गज नेताओं से वार्ता कर लौटे है। इसलिए भी ये बैठक खास मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी

बताया जा रहा है कि बैठक में ई-वाहन व ई-चार्जिंग पालिसी, सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स के कर्मचारियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश, नर्सिंग नियमावली में संशोधन आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। वहीं कैबिनेट हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी दे सकती है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top