Connect with us

उत्तराखंड में समूह ग भर्ती नियमों में होने वाला है बदलाव, जानिए नई व्यवस्था…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में समूह ग भर्ती नियमों में होने वाला है बदलाव, जानिए नई व्यवस्था…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक की घटना के बाद अब आयोग सख्त हो गया है। भर्ती नियमों में बदलाव किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अब एक पेपर की व्यवस्था को खत्म करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में आयोग जल्द ही दिशा निर्देश जारी करेगा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में समूह-ग पदों पर भर्तियां करने वाला अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अब टू-टियर एग्जाम व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसमें किसी भी भर्ती में पहले उम्मीदवारों को प्री परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और अंतिम चयन सूची जारी होगी।

बताया जा रहा कि टू-टियर एग्जाम पैटर्न में जो पहली प्री परीक्षा होगी, उसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। अभी तक आयोग सभी परीक्षाओं में केवल यही प्रश्न पूछता है, जिसमें पेपर लीक का खतरा भी ज्यादा होता है। लेकिन अब प्री परीक्षा पास करने वालों को मुख्य परीक्षा देनी होगी, जो कि लिखित प्रकृति की होगी। इसे केवल वही छात्र पास कर पाएंगे जो कि अपने विषय की गहराई से जानकारी रखेंगे। इससे नकल जैसे मामलों में भारी कमी आ जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

गौरतलब है कि अभी तक एक परीक्षा को पास करने वालों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। आयोग द्वारा एक परीक्षा कराई जाती हैं जो कि बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होती है। इसके बाद उनकी अंतिम चयन सूची संबंधित विभागों को भेज दी जाती है। लेकिन यह व्यवस्था अब आयोग बदलने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top