Connect with us

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम…


Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है। बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। कई मार्ग बाधित है। इस बीच मौसम विभाग ने  उत्तराखंड के कई जिलाें में बारिश पर पूर्वानुमान लगाया है। विशेषकर पर्वतीय जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने गुरुवार के लिए बागेश्वर, चम्पावत, यूएस नगर में कहीं -कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विभाग की ओर से 30 जुलाई तक कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। 29 जुलाई को देहरादून और नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 30 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 31 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…

गौरतलब है कि उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बरसात के बाद भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गईं हैं, जिससे यात्री जगह जगह फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद टिहरी जिले में करीब आठ सड़कों पर यातायात ठप है। भूस्खलन की वजह से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा आदि जिलों में भी सड़कें बंद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top