Connect with us

सीएम ने दून से जौलीग्रांट के बीच हाईटेक इलेक्ट्रीक बसों का किया शुभारंभ, इतना है किराया,,

उत्तराखंड

सीएम ने दून से जौलीग्रांट के बीच हाईटेक इलेक्ट्रीक बसों का किया शुभारंभ, इतना है किराया,,


Dehradun News: देहरादून में अब स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून के बीच स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसका ट्रायल किया गया है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इन इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को हरी झंड़ी दिखा दी है। सीएम ने आज गुरुवार को रेंजर ग्राउंड से इन बसों को रवाना किया है। इन बसों के लिए रूट और किराया चिन्हित किया गया हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नगर निगम की ओर से आयोजित हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से स्मार्ट सिटी की पांच बसें जौलीग्रांट एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा के लिए रवाना की।ये इलेक्ट्रीक बसे देहरादून आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए फर्राटा भरेंगी। ये बसें पूरी तरह हाईटेक हैं। 25 सीटर इस बस का देहरादून आईएसबीटी से जौलीग्रांट तक का किराया 200 रुपये तय किया गया है।

ये बसें जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर हवाई सर्विस से पहले पहुंच जाएंगी। आईएसबीटी से सुबह 6 बजे चलकर यह बस 7:30 बजे की फ्लाइट के यात्रियों को टेकओवर करेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे की फ्लाइट पकडऩे के लिए आईएसबीटी से 12:30 बजे चलेगी। शाम को 5 से 7 बजे के कलस्टर के लिए 4 बजे चलेंगी। बस मे फुल एसी होने के साथ ही अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यह बस सहस्त्रधारा से वापस जौलीग्रांट जाएगी। उसके बाद फिर वह जौलीग्रांट से देहरादून आईएसबीटी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक यात्री टैक्सी बुक करने का 1000 रुपये तक किराया दे रहे हैं। ऐसे में उनके लिए इलेक्ट्रिक बसों का किराया बेहद कम है।इलेक्ट्रिक बसो का एक अन्य रूट और तैयार किया गया है। इस रूट का किराया भी 200 रुपये ही रखा गया है। हालांकि रूट पर उतरी स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस का किराया नॉर्मल बस से करीब पांच गुना अधिक है। सिटी और रोडवेज बस का जौलीग्रांट का किराया 30 से 35 रुपये है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top