Connect with us

अब सरकार दिलाएगी नशे से छुटकारा, सीएम धामी ने दिए दो सरकारी नशा मुक्ति केंद्र बनाने के निर्देश…

उत्तराखंड

अब सरकार दिलाएगी नशे से छुटकारा, सीएम धामी ने दिए दो सरकारी नशा मुक्ति केंद्र बनाने के निर्देश…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर चिंतित धामी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है।  सीएम धामी ने उत्तराखंड को नशा मुक्त करने का बिड़ा उठाया है। साथ ही राज्य में दो सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोलने का भी ऐलान किया है।  उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में काम किया जाए। इसके लिये सभी संबंधित विभाग मिलकर काम करें। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को सीएम धामी ने सचिवालय में नार्को कोऑर्डिनेशन (NCORD) की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान दिया जाए। सभी संबंधित विभागों को लेते हुए एंटी ड्रग्स टास्कफोर्स को एक्टिव किया जाए। निजी नशामुक्ति केंद्रों के लिए सख्त गाइडलाइन बनाकर उस पर फालोअप किया जाए। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये। सीएम ने कहा कि जिला स्तर पर डीएम भी लगातार माॅनिटरिंग करें।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

वहीं उत्तराखंड में सरकारी ड्रग डी–एडिक्शन सेंटर (नशामुक्ति केंद्र) खोलने की कोशिश शुरू कर दी गई है। प्रदेश का पहला नशामुक्ति केंद्र गांधी शताब्दी अस्पताल में खोला जा रहा है। इसी माह स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलजा भट्ट को इसकी प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इस पर महानिदेशक ने सीएमओ डा. मनोज उप्रेती को विस्तृत प्रस्ताव बनाए जाने के लिए निर्देशित किया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top