Connect with us

मंकीपाक्स को लेकर उत्‍तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, SOP जारी कर दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

मंकीपाक्स को लेकर उत्‍तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, SOP जारी कर दिए ये निर्देश…


Uttarakhand News: दुनिया भर में मंकीपॉक्स (Monkeypox) से संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तराखंड ने भी बचाव के लिए कमर कस ली है। उत्‍तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपाक्स को लेकर एसओपी जारी कर दी है। जिसके तहत सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  The Devils of Loudun | Download PDFs

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से आज मंगलवार को एसओपी जारी की गई है। विभाग ने सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने एहतियात के तौर पर विदेश यात्रा से लौटने वालों में मंकीपॉक्स के लक्षणों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Saved by a Song: The Art and Healing Power of Songwriting : Download Ebook

एसओपी में दिए गए निर्देश

  • एक केस मिलने पर भी उसे प्रकोप माना जाएगा।
  • कोई केस मिलने के बाद तुरंत कांटेक्‍ट ट्रेसिंग की जाए।
  • किसी संदिग्‍ध के मिलने पर तुरंत जिला सर्विलांस यूनिट को सूचना दी जाए।
  • गाइड लाइन के मुताबिक सैंपल भेजे जाएं।
  • रैपिड रिस्‍पांस टीम द्वारा जांच की जाए।
  • केसों की संभावना को देखते हुए टारगेटेड सर्विलांस स्‍थापित किया जाए।
  • फ्रंट लाइन वर्कर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें 👉  आईएफएफआई वेव्स फिल्म बाज़ार में देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड में शूटिंग के लिए दिखाई रुचि

वहीं सर्विलांस सिस्टम को सुदृढ़ करने को कहा गया है। केरल व दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क किया है। विभाग ने निर्देश दिए कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वाले लोगों की निगरानी रखी जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top