Connect with us

उत्तराखंडः शिक्षा विभाग ने इन कर्मियों को दी बड़ी राहत, ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः शिक्षा विभाग ने इन कर्मियों को दी बड़ी राहत, ये आदेश हुआ जारी…


देहरादून- उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। जिससे अब कार्मिक पति-पत्नी को बड़ी राहत दी गई है। विभाग ने कार्मिक पति-पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता अनुमन्य किए जाने को लेकर वित्त नियंत्रक विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि विद्यालय शिक्षा के अधीन अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय के कार्मिकों को राजकीय कार्मिकों की भांति सेवा में कार्यरत पति तथा पत्नी दोनों को एक ही स्टेशन पर कार्यरत होने पर एक ही आवास में रहने पर पति तथा पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

राजकीय एवं अशासकीय प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को व्यवस्था अनुसार आवास किराया भत्ते का भुगतान किया जाना है । लिहाजा शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को मकान किराया भत्ता दिलवाए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top