Connect with us

केंद्र ने दी उत्तराखंड को सौगात, BSNL के 1200 से ज्यादा लगेंगे टावर…

उत्तराखंड

केंद्र ने दी उत्तराखंड को सौगात, BSNL के 1200 से ज्यादा लगेंगे टावर…


Uttarakhand News: सीएम धामी के दिल्ली पहुंचते ही उत्तराखंड को सौगात मिलनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना तकनीक अश्विनी वैष्णव ने सीएम धामी के अनुरोध पर राज्य में बीएसएनएल टावर और टनकपुर-देहरादून के बीच जनशताब्दी चलाने की योजना को हरी झंडी दिखा दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना तकनीक अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने के मुख्यमंत्री के अनुरोध पर उत्तराखण्ड में बीएसएनएल के 1206 मोबाइल टावर और टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा शुरू करने की स्वीकृति दें दी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा शुरू किये जाने का भी अनुरोध किया। उन्‍होंने रूड़की-देवबन्द रेल परियोजना के सम्बन्ध में राज्य सरकार की ओर से अब तक प्रदत्त अंशदान की धनराशि 296.67 करोड़ को अंतिम करते हुए 50 प्रतिशत अंशदान के सापेक्ष शेष देय धनराशि 99.01 करोड़ का भुगतान करने से राज्य सरकार को मुक्त करने का भी आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

वहीं दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड की विकास योजनाओं को लेकर मुलाकात की है। सीएम धामी के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद हैं। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं के बीच दोनों नेता अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top