Connect with us

तोहफा: उत्तराखंड में अब इन शिक्षकों को भी मिलेगा टेबलेट…

उत्तराखंड

तोहफा: उत्तराखंड में अब इन शिक्षकों को भी मिलेगा टेबलेट…


सरकारी स्कूलों के 22 हजार बेसिक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। वर्तमान शैक्षिक सत्र से ही शिक्षकों को सरकार टेबलेट का तोहफा देने जा रही है। टैबलेट खरीदने के लिए शिक्षकों को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत यह प्रोजेक्ट मंजूर हुआ था। संपर्क करने पर एपीडी- समग्र शिक्षा अभियान डा. मुकुल कुमार सती ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अधिकांश शिक्षकों का ब्योरा तैयार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

उनके एकाउंट नंबर को लिया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि जल्द जल्द उन्हें डीबीटी के जरिए टैबलेट की कीमत दे दी जाए। शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई में पारंगत करने के लिए शिक्षकों को टैबलेट देने का निर्णय किया है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान शिक्षा में ऑनलाइन माध्यम की अहम भूमिका रही है। सरकार का मानना है कि शिक्षकों को यदि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन मुहैया करा दिए जाएं तो बेसिक स्तर पर शिक्षा का स्तर कुछ और बेहतर बनाया जा सकता है।

सशर्त दी जाएगी टैबलेट की राशि
हर शिक्षक को टैबलेट की राशि मिलने के बाद तत्काल आधुनिक मॉडल का टैबलेट खरीदना होगा। इस टैबलेट की खरीद की रसीद व अन्य दस्तावेज भी विभाग को मुहैया कराने होंगे।

टैबलेट में रहेंगी बेसिक की उपयोगी शिक्षण सामग्री
शिक्षकों के टैबलेट में बेसिक कक्षाओं के स्तर से जुड़ी शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उपयोग ऑनलाइन मोड न में रहने पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

इस संबंध में समग्र शिक्षा अभियान के एपीडी डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि शिक्षकों का रिकार्ड करीब करीब अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। टैबलेट शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई में सहायता करेगा। साथ ही वो शिक्षण के नए प्रयोगों से जुड़े रहेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top