Connect with us

उत्त्तराखंडः लीक पेपर से हासिल की परीक्षा में 163वीं रैंक, STF ने किया गिरफ्तार, खुले राज…

उत्तराखंड

उत्त्तराखंडः लीक पेपर से हासिल की परीक्षा में 163वीं रैंक, STF ने किया गिरफ्तार, खुले राज…


Uttarakhand STF: उत्तराखंड में यूकेएसएससी पेपर लीक में एसटीएफ लगातार कई खुलासे कर रही है। कई दिनों से थमी गिरफ्तारी की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई। एसटीएफ ने लीक पेपर हासिल कर उसके जरिए परीक्षा में 163वीं रैंक पाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। जिनमें से साक्ष्यो के आधार पर 04 सरकारी कर्मचारियों एवं 03 संविदा पर नौकरी करने वाले कर्मचारियों को भी मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया चुका है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी जसपुर, ऊधमसिंहनगर का निवासी है।
बताया जा रहा है कि यूकेएसएससी पेपर लीक में पूर्व में गिरफ्तार ऊधमसिंहनगर के कोर्ट कर्मचारी मनोज जोशी से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि मनोज ने पूछताछ में बताया था कि उसने तीन-चार युवकों को पास कराने की डील कर उनसे रकम ली। इसके बाद उन्हें पेपर लीक किया। इसमें तुषार चौहान निवासी कासमपुर, जसपुर जिला ऊधमसिंहनगर का नाम सामने आया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

बताया जा रहा है कि मनोज जोशी ने लीक पेपर के प्रश्न तुषार चौहान को बताने के लिए रामनगर स्थित रिजॉर्ट में बुलाया। यहां कुछ अन्य छात्र भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तुषार चौहान ने खुद लीक पेपर से परीक्षा दी साथ ही कुछ अन्य छात्रों की डील भी मनोज जोशी गैंग से कराई थी। एसटीएफ ने साक्ष्य जुटाकर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तुषार का साथ आए अन्य छात्रों के बारे में भी एसटीएफ को जानकारी मिल गई है। जल्द पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार कर सकती है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top