Connect with us

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, अब सचिवालय से इन्हें किया गया गिरफ्तार…

उत्तराखंड

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, अब सचिवालय से इन्हें किया गया गिरफ्तार…


UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी भर्ती पेपर लीक मामले में नित नए खुलासे हो रहे है। लगातार 15 गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस गनर से होते हुए मामला सचिवालय तक पहुंच गया है। पेपर लीक करने वाले गैंग से तार जुड़े होने के शक में सचिवालय के अपर निजी सचिव से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती है। कई बड़ें नाम सामने आने की भी चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भर्ती परीक्षा के लीक पेपर के जरिये 163वीं रैंक पाने वाले आरोपी तुषार चौहान को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में अपर सचिव का नाम सामने आया। जिसके बाद एसटीएफ ने बिना देरी किए लोक निर्माण एवं वन विभाग में अपर निजी सचिव गौरव चौहान को पूछताछ के लिए तलब किया था। मामले में पूछताछ में कई खुलासे होने और पुख्ता सबूतों के आधार पर अब गौरव चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तुषार चौहान और गौरव चौहान आपस में चचेरे भाई हैं। गौरव ने ही मनोज जोशी से मिलकर तुषार को पेपर उपलब्ध करवाया था आरोपी गौरव चौहान ने अपने परिचित समेत दो लोगों को भर्ती परीक्षा में पास कराने के लिए 15-15 लाख रुपये में डील की थी। आरोपी ने इसका रिजल्ट आने तक 24 लाख रुपये ले लिए थे। इस मामले में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें चार सरकारी और तीन संविदा कर्मचारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top