Connect with us

उत्तराखंडः हजारों बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर, इन परीक्षाओं के होंगे एग्जाम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः हजारों बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर, इन परीक्षाओं के होंगे एग्जाम…


UKSSSC Update: उत्तराखंड के हजारों युवा बेरोजगारों के लिए राहत की खबर है। तमाम विवादों के बाद भी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की आगामी भर्ती परीक्षाओं पर रोक नहीं लगी है। मामले में सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा कि उम्मीदवारों का अहित नहीं होने देंगे, भर्ती परीक्षाएं कराएंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि केवल कुछ परीक्षाओं की तिथि बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेपर लीक मामले में हुई कार्रवाई के बाद इसी सप्ताह उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के अध्यक्ष एस. राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और सरकार को पत्र लिखा कि जब तक आयोग में स्वीकृत कर्मचारियों व अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की जाती तब तक आगे की भर्ती परीक्षाएं न कराई जाएं, क्योंकि आयोग को कई प्रकार की कठिनाईयों से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि परीक्षा आयोजित करना और न करना सरकार पर निर्भर हैं। ऐसे में हजारों बेरोजगारों का भविष्य अभर में आ गया। जिसके बाद अब सरकार का बयान सामने आ रहा है कि वह युवाओं का अहित नहीं होने देगी।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रस्तावित परीक्षाएं कराने के लिए दूसरे आयोग का सहयोग लिया जा सकता है, उन्होंने लोक सेवा आयोग का नाम लिए बगैर कहा कि इस विकल्प पर सरकार विचार कर रही है। मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता उम्मीदवारों के हित को सुरक्षित रखना है। हम परीक्षाएं कराने के लिए व्यवस्थाएं बनाएंगे और अन्य आयोगों का सहयोग लेने पर भी विचार कर रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top