Connect with us

उत्तराखंड के इन जिलों में 14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में 14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट…


Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कहर बरपाने के बाद भारी वर्षा से फौरी राहत मिली है। प्रदेश में आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है। तो वहीं विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। 15 अगस्त पर मौसम अडचन पैदा कर सकता है।  मौसम विभाग ने 15 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. लेकिन आज मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन 14 को उत्तरकाशी, चमोली व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। राज्य में 15 अगस्त को लेकर तेज बारिश की आशंका जताई गई है। मैदानी जिलों में भी 15 अगस्त को कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: मुख्यमंत्री ने जनता से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

बताया जा रहा है कि रविवार 14 अगस्त को भारी बारिश के यलो अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर में संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं सड़क, राजमार्गों में अवरोध, कटाव, कहीं कहीं नदी नालों के जल स्तर पर वृद्धि की आशंका जताई गई है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है। 16 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं बारिश का अंदेशा है। 16 के बाद प्रदेश में बारिश में तेजी आने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top